एक अनोखी शख्सियत, पिता की अहमियत|
पिता होते है एक ऐसी शख्सियत जिनके होने से बढती है सबकी हैसियत जीवन का देते है एक ही सार कुछ भी हो जाए कभी हिम्मत न हार | बेहद प्यार करके भी कभी न दिखलाते कितना दुःख हो जीवन में कभी न बतलाते तुम्हारा हर एक आंसू उनका होता है अपना सिर्फ तुम्हारा ही मुस्कान उनका होता है सपना | पिता का साया है एक अनमोल दौलत जैसे किसी बेघर के हो सर पे छत पिता को अजीब सी होती है लत मुस्कान देख बच्चो की मिलती उन्हें राहत | एक जगह लिखा था इस प्रकार सा पढ़कर एहसास हुआ कुछ हकीकत सा पिता शख्स है ऐसे जिनके लिए कोई शब्द नहीं यही अस्तित्व उनकी पहचान है कहीं | उनके होने से हर सामान अपनी है एक खिलौना क्या पूरी दूकान अपनी है पूरा जीवन करते नहीं थकते संघर्ष सिर्फ देते अपने बच्चो को भरपूर हर्ष | अगर माँ घर की छत है तो नीव होते है पिता वो हर इंसान खुशकिस्मत है जिनके पास होते है पिता | सुना था मैंने कहीं कहा है किसीने सही खाली जेब होते हुए भी मैंने न कहते सुना नहीं पूरी दुनिया में मैंने पापा जैसा इंसान देखा नहीं | For my beloved Father...