एक अनोखी शख्सियत, पिता की अहमियत|
पिता होते है एक ऐसी शख्सियत
जिनके होने से बढती है सबकी हैसियत
जीवन का देते है एक ही सार
कुछ भी हो जाए कभी हिम्मत न हार |
बेहद प्यार करके भी कभी न दिखलाते
कितना दुःख हो जीवन में कभी न बतलाते
तुम्हारा हर एक आंसू उनका होता है अपना
सिर्फ तुम्हारा ही मुस्कान उनका होता है सपना |
पिता का साया है एक अनमोल दौलत
जैसे किसी बेघर के हो सर पे छत
पिता को अजीब सी होती है लत
मुस्कान देख बच्चो की मिलती उन्हें राहत |
एक जगह लिखा था इस प्रकार सा
पढ़कर एहसास हुआ कुछ हकीकत सा
पिता शख्स है ऐसे जिनके लिए कोई शब्द नहीं
यही अस्तित्व उनकी पहचान है कहीं |
उनके होने से हर सामान अपनी है
एक खिलौना क्या पूरी दूकान अपनी है
पूरा जीवन करते नहीं थकते संघर्ष
सिर्फ देते अपने बच्चो को भरपूर हर्ष |
अगर माँ घर की छत है
तो नीव होते है पिता
वो हर इंसान खुशकिस्मत है
जिनके पास होते है पिता |
सुना था मैंने कहीं
कहा है किसीने सही
खाली जेब होते हुए भी मैंने न कहते सुना नहीं
पूरी दुनिया में मैंने पापा जैसा इंसान देखा नहीं |
For my beloved Father...
Nice
ReplyDelete